डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा ग्लोबल डायमंड आईकॉन अवार्ड से सम्मानित......

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा ग्लोबल डायमंड आईकॉन अवार्ड से सम्मानित......

Tuesday, June 9, 2026 | June 09, 2026 Last Updated 2026-06-09T16:13:21Z
    Share
डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा ग्लोबल डायमंड आईकॉन अवार्ड से सम्मानित......             

वीर भूमि राजस्थान के गुलाब नगरी जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा को ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया ।इस आयोजन में विश्व के 15 देशों की साहित्य, कला, शिक्षा ,समाजसेवा, फिल्म, फैशन ,ज्योतिष आदि विविध क्षेत्रों की 200 विभूतियों को अपने क्षेत्रों में विशेष योगदान देने के लिए

 सम्मानित किया गया। डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा को हिंदी साहित्य संवर्धन के साथ हिंदी प्रचार -प्रसार में विशेष उल्लेखनीय सेवाओं के दृष्टिगत भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेंद्र माथुर और निदेशक डॉ. निशा माथुर ने ग्लोबल डायमंड ट्रॉफी, मेडल ,प्रमाणपत्र व राजस्थानी पगड़ी भेंटकर सम्मानित किया है।

 आपके लेखन का वैशिष्ट्य है कि वह शोधपरक होने के साथ राष्ट्रवादी विचारों से ओतप्रोत व भारतीय संस्कृति में अध्यात्म और वैज्ञानिकता को उद्घाटित करता है। आपकी कविताएं ओज से परिपूर्ण होने के साथ जनमानस को उद्वेलित कर चिंतन व मनन को विवश करती हैं।

 सम्मान प्राप्ति की श्रृंखला में यह पुरस्कार आपके जीवन में मील का पत्थर साबित होगा तथा सतत् साहित्य संवर्धन के लिए प्रेरित करेगा। इस पुरस्कार प्राप्ति से आपके शुभचिंतकों और साहित्य प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close