शाम 5 बजे जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं | पास मिली स्प्लेंडर बाइक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शाम 5 बजे जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं | पास मिली स्प्लेंडर बाइक

Thursday, June 4, 2026 | June 04, 2026 Last Updated 2026-06-04T18:20:02Z
    Share
शाम 5 बजे जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं | पास मिली स्प्लेंडर बाइक

- सहसवान-कोतवाली क्षेत्र के बादशाह बाद की मड़ैया के पास नदी किनारे की घटना
- शाम 5 बजे ग्रामीणों ने देखा पेड़ से लटका शव, मचा हड़कंप
- लाल-नीली बत्ती जलाते हुए मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
- घटनास्थल से स्प्लेंडर बाइक बरामद, युवक की शिनाख्त नहीं

"बदायूं के सहसवान से बड़ी खबर है। बादशाह बाद की मड़ैया के पास नदी किनारे जंगल में शाम करीब 5 बजे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पास में एक स्प्लेंडर बाइक भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।"
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close