बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय के कड़े निर्देश स्कूल खुलने से पहले पूरे हो वाहन के मानक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय के कड़े निर्देश स्कूल खुलने से पहले पूरे हो वाहन के मानक

Tuesday, June 30, 2026 | June 30, 2026 Last Updated 2026-06-30T15:45:50Z
    Share
बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय के कड़े निर्देश स्कूल खुलने से पहले पूरे हो वाहन के मानक
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज

बदायूं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक की गई एआरटीओ हरिओम गौतम द्वारा बैठक में बताया गया कि जनपद के स्कूलों 53 फिटनेस फेल 28 परमिट समाप्त एवं लगभग 80 ऐसे स्कूली वाहन है जो अपनी निर्धारित आयु सीमा 15 वर्ष पूर्ण केर चुके है

 जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित स्कूल प्रबंधक/प्रधानचायो को निर्देशिक किया गया कि स्कूल खुलने पर 01 जुलाई 2026 से पहले अपने स्कूल में संचालित वाहनों की फिटनेस/परमिट व अन्य प्रपत्र पूर्ण कर ले तथा स्कूल वाहन


 नियमावली 2019 में दिए गए मानक के अनुरूप ही वाहनो का संचालन करें यदि इसके बावजूद भी प्रपत्र एवं मानक पूर्ण किया बिना वाहन संचालित पाया जाता है तो वाहन और स्कूल दोनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी और कोई दुर्घटना घटित होती है तो उसके लिए स्कूल प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। ।एआरटीओ हरिओम द्वारा भी अवगत कार्य गया 


की स्कूल खुलने के साथ ही चेकिंग अभियान शुरू हो जायेगा, स्कूल वाहनों में प्रपत्र और मनको की जाँच की जाएगी, मानक पूर्ण न होने पर प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी। 
जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश स्कूलों को दिए गए हैं 


1- स्कूल की समस्त वाहनों के समस्त प्रपत्रों (परमिट, फिटनेस, बिमा, प्रदूषण) वैध कराये
2- अपने स्कूल एवं स्कूल की समस्त वाहनों को यूपी आईऐसवीऍमपी पोर्टल पर अपडेट रखे जाय। 
3- स्कूल के लिए निर्धारित समस्त मानकों को पूर्ण कराये
4- स्कूल वाहन में CCTV कैमरे, GPS ट्रैकिंग डिवाइस, पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स,

 अग्निशमक यंत्र उपकरणों की जाँच कर उन्हें चालू स्थिति में कर। 
5- वाहन चालक एवं परिचालकों का ड्राइविंग लाइसेंस व चरित्र सत्यापन कराय। 
6- किसी भी स्कूल वाहन का अपूर्ण प्रपत्र व मानक पूर्ण न होने की दशा में वाहन का संचालन न करे।  
7- वाहन की भौतिक स्थिति की जाँच कर संचालन से पहले मरम्मत कराये। 


8- यदि कोई वाहन संचालन योग्य नहीं है एवं 15 वर्ष पूर्ण कर चुका हैं, तो उन वाहनों की औपचारिकताये पूर्ण कर पंजीयन निरस्त कराये। 
9- वाहनों में छमता से अधिक बच्चो को न बिठाये।  
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य को अवगत कराया गया की पुलिस लाइन चौराहा पर मंडी समिति रोड स्थित ओवरब्रिज का एक माह के लिए मरम्मत का कार्य चल रहा है, चुकी 01 जुलाई से स्कूल खुल रहे है जिससे शहर में यातायात वयवस्था बाधित, 


जाम की स्थिति बनी रहेगी, जिसके सम्बद्ध में प्रबंधक/प्रधानाचार्य से अपील की गई की आपस में समन्वय कर स्कूल में बच्चो के आने व् जाने के समय में दस पर्द्रह मिनट का अंतर कर ले, जिससे शहर में जाम की स्थिति न बने और यातायात वयवस्था सुचारु रहे। बैठक के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री हरि ओम माल/यात्रीकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी,ए.आर.एम रोडवेज बदायूं,

जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं उप निरीक्षक यातायात पुलिस बदायूं, बस यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बदायूं ,सभी स्कूलों के संचालक/प्रधानाचार्य, परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही इत्यादि उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close