भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का सहसवान में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में जोश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का सहसवान में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में जोश

Tuesday, June 30, 2026 | June 30, 2026 Last Updated 2026-06-30T16:12:53Z
    Share
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का सहसवान में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में जोश 

सहसवान-भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का प्रथम बार सहसवान आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। 

अकबराबाद चौराहे पर नगर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। "राजेश यादव जिंदाबाद" और "भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा चौराहा गूंज उठा। 

इस अवसर पर राजेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "संगठन की असली ताकत आप जैसे समर्पित कार्यकर्ता हैं। सहसवान की यह ऊर्जा 2027 के लिए शुभ संकेत है। हम सब मिलकर प्रदेश में फिर कमल खिलाएंगे।" 

नगर अध्यक्ष ने कहा कि राजेश यादव जी को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में बूथ स्तर तक संगठन और मजबूत होगा। 

कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close