प्रेस नोट दिनांक : 22.06.2026
क्षेत्राधिकारी उझानी एवं क्षेत्राधिकारी कासगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आगामी गंगा दशहरा/ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत कछला बॉर्डर पर सुरक्षा,यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निरीक्षण किया गया
संवाददाता आकाश बाबू ब्लॉक रिपोर्टर वज़ीरगंज
बदायूं। दिनांक 22.06.2026 को क्षेत्राधिकारी उझानी जनपद बदायूँ श्री सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कासगंज जनपद कासगंज सुश्री आँचल चौहान द्वारा संयुक्त रूप से आगामी गंगा दशहरा/ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला बॉर्डर एवं गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग हेतु स्थान चिन्हित किए गए । अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कासगंज द्वारा आश्वस्त किया गया कि सोरों से कछला गंगा घाट तक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा यातायात जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न होने पाए । सभी अधिकारियों
द्वारा आगामी गंगा दशहरा/ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात बदायूँ श्री सुनील अहलावत, तहसीलदार कासगंज श्री बलवंत उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सोरों श्री लोकेश भाटी, प्रभारी निरीक्षक यातायात बदायूँ
अजय कुमार सिंह, प्रभारी यातायात कासगंज उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, चौकी प्रभारी कछला घाट उपनिरीक्षक भूपिंदर कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*सोशल मीडिया सेल,बदायूँ ।*