हेलमेट चालान को लेकर व्यापारियों में नाराजगी, व्यापार मंडल ने उठाई राहत की मांग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हेलमेट चालान को लेकर व्यापारियों में नाराजगी, व्यापार मंडल ने उठाई राहत की मांग

Wednesday, June 24, 2026 | June 24, 2026 Last Updated 2026-06-24T14:05:57Z
    Share
*हेलमेट चालान को लेकर व्यापारियों में नाराजगी, व्यापार मंडल ने उठाई राहत की मांग

फतेहगंज पूर्वी। नगर में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर किए जा रहे चालानों को लेकर व्यापारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि फतेहगंज पूर्वी पुलिस द्वारा चौराहों पर अभियान चलाकर नगर के व्यापारियों के चालान किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि वे अक्सर एक दुकान से दूसरी दुकान या बाजार के भीतर छोटे-छोटे कार्यों के लिए मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। ऐसे में बिना हेलमेट होने पर चालान किए जाने से उनमें रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस को जागरूकता के साथ-साथ स्थानीय परिस्थितियों का भी ध्यान रखना चाहिए।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी स्वयं बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए और सभी के लिए समान नियम लागू करने की मांग की।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि नगर के व्यापारियों को घर से दुकान और दुकान से घर आने-जाने के दौरान हेलमेट न पहनने पर कुछ राहत मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि व्यापारी पूरे दिन नगर क्षेत्र में ही अपने व्यापारिक कार्यों के लिए आवागमन करते हैं, इसलिए उनके लिए व्यवहारिक समाधान निकाला जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की।

व्यापारियों का कहना है कि यदि यातायात नियमों का पालन कराना आवश्यक है तो उसका पालन सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। साथ ही चालान अभियान में पारदर्शिता बरती जाए और लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
हेलमेट चालान के मुद्दे को लेकर नगर में चर्चाओं का दौर जारी है। व्यापारियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर व्यापारियों को राहत प्रदान करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close