अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर फतेहगंज पूर्वी में हुए भव्य योग कार्यक्रम*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर फतेहगंज पूर्वी में हुए भव्य योग कार्यक्रम*

Sunday, June 21, 2026 | June 21, 2026 Last Updated 2026-06-21T17:22:03Z
    Share
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर फतेहगंज पूर्वी में हुए भव्य योग कार्यक्रम*

जनपद बरेली/क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी मैं आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर फतेहगंज पूर्वी एवं नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी में योग दिवस के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

सरस्वती शिशु मंदिर में शारीरिक प्रमुख ज्ञान प्रकाश ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों को ऊष्म व्यायाम , वार्मिंग एक्सरसाइज, सूर्य नमस्कार, सूर्य आसन व प्राणायाम करायें। इस शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा एवं समस्त स्टाफ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक सतीश चंद्र अग्रवाल, 

नगर के वरिष्ठ नागरिक डॉक्टर प्रमोद चक्रवर्ती, प्रमोद राठौड़, गौरव शर्मा, रामाधार गुप्ता, एवं स्कूल के बच्चों के अभिभावक बंधु व स्कूल के छात्रों ने योग दिवस में उपस्थित होकर भाग लिया। 

इसी के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। किस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी, नगर पंचायत के समस्त सभासद, नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी, 

भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय कार्यकारी सदस्य पवन राज मिश्रा, सुरेश चंद शर्मा, डॉक्टर यशपाल सिंह रानू, भाजपा के नगर अध्यक्ष सोमदत्त पाल , पंकज अग्रवाल एवं हसदेव शर्मा ,

 आरएसएस के सुरेश चंद्र शर्मा के द्वारा पतंजलि अष्टांग योग का महत्व विस्तार से समझाते हुए इसको अपने जीवन में उतार कर, योग को आज के समय की आवश्यकता बताते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण बताया । कार्यक्रम की समाप्ति कल्याण मंत्र के साथ की गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close