मिलक (रामपुर),। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मिलक स्थित हेरिटेज चिल्ड्रेन एकेडमी में शरबत वितरण का सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार पांडे, प्रधानाचार्या डॉ. रीना दुबे, कोऑर्डिनेटर एल. आर. कुशवाहा,
समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, ऑटो रिक्शा, बस आदि वाहनों की सवारियों एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल शरबत वितरित किया गया। विद्यालय परिवार ने सेवा, परोपकार और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए सभी को गर्मी से बचाव और पर्याप्त जल पीने के लिए जागरूक भी किया।
विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य विद्यार्थियों में मानवता, करुणा, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का विकास करते हैं।
प्रधानाचार्या डॉ. रीना दुबे ने विद्यार्थियों को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित
किया।
कोऑर्डिनेटर एल. आर. कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और समाज के प्रति संवेदनशीलता का विकास करना भी है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के यशपाल सिंह, रोहित चंदन, प्रेम शंकर, मुनीश कुमार, दुर्गा प्रसाद, वीरेंद्र पांडे, विनोद कुमार, दीपांकर सिंह सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।