हरेली-अलीपुर मोड़ के पासकरंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत।
फतेहगंज पूर्वी । थाना क्षेत्र के ग्राम हरेली-अलीपुर मोड़ के पास बुधवार को एक दुखद घटना में राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मोर खेतों के पास पेंड़ पर विचरण कर रहा था, तभी गांव में जाने वाले बिजली के तार पर प्रवाहित लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। समाजसेवी पिर्यांश गंगवार ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआई सेंटर भिजवाया।
राष्ट्रीय पक्षी की मौत से ग्रामीणों में दुख और आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि खुले और जर्जर विद्युत तार वन्य जीवों तथा पक्षियों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं।वही कुछ लोग पहले मोर की मौत किसी शिकारी द्वारा करने की चर्चा कर रहे थे लेकिन बाद में जानकारी प्राप्त हुई कि करेंट की चपेट में आने से मोर की मौत हुई है।
फरीदपुर वन दरोगा अनमोल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव में टीम गई थी मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।