घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से किया हमला
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव चठिया फैजू में सोमवार को नींव के विवाद में द्वएक महिला पिंकी के साथ घर में घुसकर पड़ोस के ही कल्लू सिंह,ओमवीर सिंह,सत्यभान सिंह ने मारपीट की।महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर की नींव खुदवा रही थी
उसी समय गांव के दबंग लोग घर के बाहर आकर गालियां देने लगे जब महिला ने गाली देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया जिसमें महिला के सिर से खून निकलने लगा।
पिंकी ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस ने घायल पिंकी को मेडिकल के लिए फरीदपुर सरकारी अस्पताल भिजवाया है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तरफ से तहरीर आयी है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।