प्रतीक्षालय के पास खड़े युवक को कार ने मारी टक्कर
युवक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।
जनपद शाहजहांपुर/ तहसील तिलहर क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी तिलहर चौराहा बाईपास पर ग्राम रोजगार निवासी अंशुल पांडे पुत्र अजीत पांडे आज दिनांक 13 6 2026 को शाहजहांपुर जाने के लिए तिलहर बाईपास पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास बस का इंतजार कर रहा था कि एक वेगनर संख्या up 25CQ 1585 जिसको महिला चला रही थी
जिसने लापरवाही से कार चलाते हुए प्रार्थी के पुत्र अंशुल पांडे को जोरदार टक्कर मार दी जिससे प्रार्थी का पुत्र उछल कर काफी दूर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
थाना प्रभारी तिलहर के अनुसार एक व्यक्ति की कार से एक्सीडेंट के दौरान मौत की सूचना प्राप्त हुई है। मौका वारदात से कार को पकड लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।