थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने सुनी शिकायतें नही हुआ निस्तारण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने सुनी शिकायतें नही हुआ निस्तारण

Saturday, June 13, 2026 | June 13, 2026 Last Updated 2026-06-13T15:20:53Z
    Share
थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने सुनी शिकायतें नही हुआ निस्तारण

फतेहगंज पूर्वी।
 शनिवार को समाधान दिवस में नायब तहसीलदार शुभम पांडे के साथ इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना लेकिन किसी की भी समस्या का निस्तारण नही हो पाया।एक जून को शिवराजपुर निवासी


 मुकेश की पत्नी नन्ही देवी की जमीनी विवाद में ही हत्या हो गई थी।मुकेश अपने छह बच्चों के साथ समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों से समाधान करने की गुहार लगाई।इसके बाद नायब तहसीलदार और

 कोतवाल शिवराजपुर गांव गए और जमीन की पैमाइश करवाई और जमीन को मुकेश को कब्जा करवाया। बाकी अन्य नौ शिकायतें दर्ज की गई लेकिन किसी भी शिकायत का निस्तारण नही हो पाया।

पुलिस और राजस्व विभाग की लापरवाही हुई उजागर ।
शिवराजपुर की नन्ही देवी की जमीनी विवाद के चलते एक जून को मौत हो गई थी लेकिन राजस्व विभाग की लापरवाही से 14 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित को न्याय नहीं 

मिल पाया।हांलाकि हत्या के मामले में कुछ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन जमीन का निस्तारण के लिए पिछले दो वर्ष से पीड़ित भटक रहे थे और एक महिला की मौत के बाद भी उनको जमीन नसीब हो सकी।

नायब तहसीलदार शुभम पांडे ने बताया कि मुकेश की जमीन की मौके पर जाकर पैमाइश करवाकर जमीन कब्जा कराई है बाकी शिकायतों का भी निस्तारण किया जायेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close