मैनपुरी के नगर पालिका अध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता का व्यापारियों ने किया स्वागत।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी।
मैनपुरी के अध्यक्ष एवं उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का लखनऊ से आते समय नगर की राजभोग रिसोर्ट पर नगर के व्यापारियों ने फूल माला पहनकर स्वागत किया इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया की व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देगा और भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि छोटे व्यापारियों को एवं समस्त व्यापार करने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करती है
उन्होंने कहा कि प्रदेश के यस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है और व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भी समस्त व्यापारी भाजपा की सरकार ही उत्तर प्रदेश में पुनः बनाएंगे और योगी आदित्यनाथ ही फिर से उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री बनेंगे सभी व्यापारी एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेंगे इस अवसर पर जिला महामंत्री महावीर जायसवाल नगर के व्यापारी राहुल गुप्ता पंकज अग्रवाल आकाश गुप्ता आकाश अग्रवाल रजनीश पाठक कृष्ण कुमार पाठक पवन गुप्ता संजय गुप्ता संयम गुप्ता समेत काफी संख्या में व्यापारी बंधु मौजूद रहे।