33 केवी लाइन में बारिश की वजह से फाल्ट होने से दस घण्टे बिजली रही गायब
फतेहगंज पूर्वी।
फतेहगंज पूर्वी विधुत उपकेंद्र पर अंधरपुरा फीडर से आने वाली 33 केवी सप्लाई की लाइन में सोमवार सुबह के समय लगातार हो रही बारिश के कारण फॉल्ट हो गया। जिसके चलते नगर से लेकर देहात के गांवों की बिजली सप्लाई बन्द हो गई। शाम तक विधुत सप्लाई बंद होने के कारण
घरों में लगे पानी के टैंक खाली हो गए और दुकानदारों के दुकानों में लगे इन्वर्टर बैटरी डाउन हो गए दोपहर तक बारिश के चलते बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन चेक करने का प्रयास करते रहे थे बारिश रुकने के बाद फिर से लाइन की चेकिंग की गई तो कई जगह पेंडो की टहनियां
लाइन के तारों पर गिरी हुई थी उनको हटवाकर शाम पांच बजे बिजली सप्लाई शुरू की गई।इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
एसडीओ फरीदपुर उमेश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन में बारिश के कारण फॉल्ट हो गया था मरम्मत कार्य करवाकर बिजली सप्लाई शुरू करवाई गई।