महिला जूडोका बनीं आराध्या सिंह, संभल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम लिएसर्वश्रेष्ठ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला जूडोका बनीं आराध्या सिंह, संभल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम लिएसर्वश्रेष्ठ

Monday, July 20, 2026 | July 20, 2026 Last Updated 2026-07-20T15:21:52Z
    Share
 महिला जूडोका बनीं आराध्या सिंह, संभल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम लिएसर्वश्रेष्ठ
--------------------------
  संवाददाता नेत्रपाल सिंह
--------------------------

प्रदेश स्तरीय जूडो महाकुंभ में संभल ने जीते 7 स्वर्ण, 8 रजत व 6 कांस्य पदक, बहजोई की स बी एम जूडो अकादमी का शानदार प्रदर्शनl
उत्तर प्रदेश युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय जूडो महाकुंभ का आयोजन 15 से 20 जुलाई तक लखनऊ में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से लगभग 1000 खिलाड़ियों ने मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में संभल जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 8 रजत एवं 6 कांस्य सहित कुल 21 पदक अपने नाम किए। इनमें SBM जूडो अकादमी, बहजोई के खिलाड़ियों का योगदान सबसे अधिक रहा। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से जिले में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि सब-जूनियर बालिका वर्ग की आराध्या सिंह रहीं, जिन्हें पूरे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए "बेस्ट जूडोका गर्ल (सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी)" के खिताब से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संभल जनपद के लिए गौरव का विषय रहा।मिनी बालक वर्ग में कृष्णा ने -18 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार शुरुआत की। अनुराग ने +30 किग्रा वर्ग में रजत तथा प्रखर गोयल ने इसी वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
मिनी बालिका वर्ग में नव्या राठौर ने -24 किग्रा तथा पावनी शर्मा ने -28 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर संभल का गौरव बढ़ाया।सब-जूनियर बालक वर्ग में अक्षराज यादव (-35 किग्रा) और देवांश गुप्ता (-66 किग्रा) ने रजत पदक जीते, जबकि हर्षित कश्यप (-45 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया।सब-जूनियर बालिका वर्ग में संभल की बेटियों का दबदबा देखने को मिला। आराध्या सिंह (-28 किग्रा), नेहांशी गोयल (-32 किग्रा) तथा नव्या गर्ग (-36 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।कैडेट बालक वर्ग में सूरज (-73 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।जूनियर बालिका वर्ग में डॉली (-63 किग्रा) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चंचल (-70 किग्रा), लवी (-52 किग्रा) तथा मिथलेश (-48 किग्रा) ने रजत पदक जीते, जबकि अनुषी (-48 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया।
सीनियर पुरुष वर्ग में सूरज (-73 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।सीनियर महिला वर्ग में चंचल सागर (-70 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। डॉली (-57 किग्रा) तथा लवी (-52 किग्रा) ने रजत पदक अपने नाम किए।
एस बी एम जूडो अकादमी के मुख्य कोच एकांश गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता से संभल जनपद और बहजोई नगर का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने कई महीनों तक कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित अभ्यास किया, जिसका परिणाम आज पदकों के रूप में सामने आया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले, अभिभावकों, खेल प्रेमियों तथा अकादमी में खुशी का माहौल है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संभल और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close