फतेहगंज पूर्वी।
सोमवार शाम को फतेहगंज पूर्वी से बाजार से सामान लेकर साइकिल से गांव जा रही एक नाबालिग लड़की के साथ ऑटो में बैठकर जा रहे मनचलों ने उसके आगे पीछे ऑटो चलाकर गन्दी गन्दी फब्तियां कसी और छेड़खानी की लड़की किसी
तरह से खुद को उन लोगों से बचकर गांव पहुंची और घरवालों को इसकी जानकारी दी।जिसके बाद नाबालिग के चाचा ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि लड़की के चाचा की तहरीर पर तीन के खिलाफ छेड़खानी और पॉस्को के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।