बदायूं में तेज रफ्तार का कहर! ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर घुसा, एक की दर्दनाक मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में तेज रफ्तार का कहर! ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर घुसा, एक की दर्दनाक मौत

Saturday, July 4, 2026 | July 04, 2026 Last Updated 2026-07-04T15:01:18Z
    Share
बदायूं में तेज रफ्तार का कहर! ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर घुसा, एक की दर्दनाक मौत

मुजरिया चौराहे के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर सवार युवक की मौके पर मौत, कैंटर चालक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता काशिफ अली खान 


बदायूं : बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीछे से मारी जोरदार टक्कर

यह हादसा बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में मुजरिया चौराहे के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर जा रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं।

युवक की मौके पर मौत, चालक घायल
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार जितेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close