उझानी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्यूशन जा रही छात्राओं को ट्रक ने मारी टक्कर
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट बदायूं
उझानी में ट्यूशन पढ़ने जा रही **दो स्कूली छात्राएं सड़क हादसे का शिकार** हो गईं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने छात्राओं की साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक साइकिल करीब 50 मीटर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छात्राओं की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।