कौशल पाराशरी यूपी हेड
पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने पूरनपुर विधानसभा में छात्र-छात्राओं युवा शक्ति से सीधे उनके मध्य जाकर संवाद किया उनकी परेशानियों को जाना और उनके तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने युवा शक्ति से अपने संबोधन में कहा कि आप सबके सुझावों से पुरनपुर पीलीभीत के विकास के लिए आपकी प्रगति के लिए बहुत कुछ हमें करना है केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने छात्राओं की समस्याओं पर गन्ना कृषक महाविद्यालय पुरनपुर में कंप्यूटर व्यवस्था उपलब्ध कराने
कॉलेज में जल भराव की समस्या का समाधान कराकर अच्छा खेल मैदान बनवाने सहित कई समस्याओं को निस्तारण करने के लिए कहा श्री जितिन प्रसाद ने युवा शक्ति से ए आई के फायदे और उससे नुकसान दोनों पर खुलकर संवाद किया उन्होंने कहा कि ए आई का इस्तेमाल करते समय सावधानियां और अनुभव बहुत जरूरी है इसके लिए उन्होंने पूर्व से ही पूरनपुर में ए आई डाटा सेंटर ट्रेनिंग के लिए खोला है छात्रों के संवाद कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद महुआ गुंदे सपहा कुर्रेया फतेहपुर में पहुंचकर जनसंवाद कर जनता की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जनसंवाद कार्यक्रमाे में विशाल जनसमूह उमड़ा कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य एमएलसी डॉक्टर सुधीर गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह विधायक बाबूराम पासवान ब्लॉक प्रमुख अपूर्व सिंह गन्ना समिति के अध्यक्ष नितिन दिक्षित राजू दीक्षित लक्ष्मीकांत भारद्वाज अध्यक्ष पूरनपुर शैलेंद्र गुप्ता प्रफुल्ल मिश्रा अनुराग अग्निहोत्री महादेव गायन मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी मनोज वर्मा सदस्य जिला पंचायत रेनूराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती सुषमा देवी प्रियंका मिश्रा नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान प्रदीप मुखिया संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग साथ रहे कार्यक्रमों का संचालन किसान नेता देवस्वरुप पटेल ने किया