संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड
फेसबुक से दोस्ती कभी भी किसी को भारी पड़ सकती है 4 साल से फरार शातिर नेपाली चोर ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस लड़की से वह दोस्ती कर रहा है वह यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल है और उसका प्यार उसको सलाखों के पीछे भेजने के लिए पर्याप्त है
- मेरठ के थाना टी पी नगर के अन्तर्गत रहने वाले बिल्डर के घर 80 लाख की चोरी करके फरार हो गया था नेपाली नौकर। प्रत्यावर्तन संधि के अनुसार किसी भी अभियुक्त को उसके देश में जाकर गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। पर पुलिस के फैलाये जाल में आकर चोर खुद ही फस गया पुलिस ने चोर को भारत बुलाने के लिए फेसबुक का सहारा लिया महिला कांस्टेबल ने फेसबुक के जरिए उससे दोस्ती की और खुद को हरिद्वार की रहने वाली बताया एक महीने तक लगातार बात होती रही और जब चोर महिला कांस्टेबल के प्रेम जाल में फंस गया तो महिला कांस्टेबल ने उसको हरिद्वार में मिलने के लिए बुलाया और चोर जब हरिद्वार आया तो पुलिस ने उसको दबोच लिया।
मेरठ पुलिस के अनुसार लाल भीम भूल निवासी लेकोट, थाना वायल, जनपद डोटी, नेपाल, फेसबुक चलाता था। पुलिस टीम ने महिला सिपाही के माध्यम से उससे दोस्ती कराई। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और महिला सिपाही करीब एक माह तक उससे बातचीत करती रही। पुलिस को पता था कि लाल भीम नेपाल में है और भारत आने से बच रहा है। महिला सिपाही ने चार दिन पहले उसे हरिद्वार मिलने के लिए बुलाया। लाल भीम उसके झांसे में आ गया और नेपाल से निकलकर हरिद्वार पहुंच गया। महिला सिपाही के साथ पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीपीनगर थाने में पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया और फिर जेल भेज दिया गया।
इसी 80 लाख की चोरी में शामिल था गिरफ्तार नेपाली चोर लाल भीम
20 नवंबर 2022 को टीपीनगर थाना क्षेत्र के कमला नगर निवासी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं बिल्डर प्रदीप गुप्ता का परिवार बेटी सांची गुप्ता की मंगनी में शामिल होने दिल्ली के ताज होटल गया था। घर की सुरक्षा में गार्ड मनोज और नेपाली नौकर बल बहादुर को छोड़ा गया था। बल बहादुर ने गार्ड मनोज को खीर में नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ घर से करीब 80 लाख रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गया। इसी चोरी में सम्मिलित व फरार लाल भीम नेपाल भाग गया था जिसको पुलिस ने नाटकीय तरीके से दबोच लिया।