नृत्य कला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, तालियों से गूंजा सभागार*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नृत्य कला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, तालियों से गूंजा सभागार*

Saturday, October 3, 2026 | October 03, 2026 Last Updated 2026-10-03T15:27:03Z
    Share

संवाददाता नेत्रपाल सिंह बहजोई 
*नृत्य कला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, तालियों से गूंजा सभागार*

बहजोई: बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित नृत्य कला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कुल 28 प्रस्तुतियां दीं। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यार्थियों ने फिल्मी एवं लोकप्रिय गीतों के साथ-साथ भजनों पर भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से “जब जिद पर आ गईं पार्वती” भजन पर प्रस्तुति ने खूब सराहना बटोरी। वहीं “लकड़ी की छड़ी” पर बच्चों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। शानदार प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय का सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संभव जैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मंच केवल प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और अपनी प्रतिभा को पहचानने का अवसर है। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है और विद्यालय का प्रयास है कि हर विद्यार्थी को उसे निखारने के लिए उचित मंच मिले। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, सकारात्मक सोच रखने और अपनी प्रतिभा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए उन्हें अंक प्रदान किए। कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल गौरव कुमार मेधाव्रत, मेधावी आर्य, शैवाली वार्ष्णेय, रुचि वार्ष्णेय, अंजली गुप्ता, नव्या गुप्ता, सोनम यादव, कौशांबी गौतम, कशिश, शिवांगी गौतम, मुस्कान शर्मा, दिया आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close