आज जिलाधिकारी संभल एवं पुलिस अधीक्षक संभल द्वारा अग्निशमन वाहनों को पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आज जिलाधिकारी संभल एवं पुलिस अधीक्षक संभल द्वारा अग्निशमन वाहनों को पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Saturday, October 3, 2026 | October 03, 2026 Last Updated 2026-10-03T15:30:06Z
    Share
बहजोई संभल 
संवाददाता सत्य प्रकाश 

आज जिलाधिकारी संभल एवं पुलिस अधीक्षक संभल द्वारा अग्निशमन वाहनों को पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 
संभल /जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा पुलिस कार्यालय से जनपद को प्राप्त नवीन अग्नि शमन एवं रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा उन्हें संबंधित अग्निशमन केंद्रों पर उपलब्ध कराया गया अग्नि शमन आपात सेवा मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद संभल को एक मोटर फायर इंजन विद रेस्क्यू विद सर्च एंड रेस्क्यू इक्विपमेंट क्षमता 4000 लीटर तथा एक बाटर टेंडर क्षमता 2500 लीटर उपलब्ध कराया गया नवीन एवं आधुनिक अग्निशमन वाहनों के उपलब्ध होने से जनपद के नगरीय एवं औद्योगिक क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर आगजनी एवं अन्य आपात परिस्थितियों के दौरान तुरंत रिस्पांस अग्निशमन सर्च एवं रेस्क्यू कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा इससे अग्निशमन विभाग की आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता में भी वृद्धि होगी इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अग्निकांड एवं अन्य आपात परिस्थितियों में तुरंत एवं प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए तथा उपलब्ध आधुनिक संसाधन एवं उपकरणों का प्रभावी उपयोग करते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए नवीन अग्निशमन एवं रेस्क्यू वाहनों की उपलब्धता से जनपद संभल में अग्नि शमन बचाव एवं आपदा राहत कार्य को और अधिक सदस्य प्रभावित एवं सहित बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी इस दौरान क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह बहजोई मुख्य अग्निशमन अधिकारी संभल कृष्ण कांत ओझा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन संभल अशोक कुमार अग्निशमन द्वितीय अधिकारी फायर स्टेशन संभल सनद कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी का उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close