अश्लील तस्वीरों का डर दिखाकर युवती को ब्लैकमेल! दो साल तक शारीरिक संबंध का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अश्लील तस्वीरों का डर दिखाकर युवती को ब्लैकमेल! दो साल तक शारीरिक संबंध का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Monday, October 5, 2026 | October 05, 2026 Last Updated 2026-10-05T15:24:52Z
    Share
अश्लील तस्वीरों का डर दिखाकर युवती को ब्लैकमेल! दो साल तक शारीरिक संबंध का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 
बातचीत बंद की तो घर पहुंचा मोबाइल लेकर, फोटो वायरल करने की धमकी देकर बनाया दबाव
शाहजहांपुर। बण्डा थाना क्षेत्र से युवती को ब्लैकमेल करने और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती की अश्लील तस्वीरें हासिल कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और इसी डर का फायदा उठाकर करीब दो साल तक उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
आरोप है कि जब युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी तो वह 1 अक्टूबर को उसके घर पहुंच गया। आरोपी ने युवती को दोबारा बातचीत के लिए मोबाइल फोन दिया और बात नहीं करने पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।
मामले में पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बण्डा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रामनगर कॉलोनी से नफीस को 4 अक्टूबर की रात करीब 7:55 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने युवती से पिछले करीब दो वर्षों से संबंध होने की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close