हर्षाेल्लास से मनाई गई गांधी जी व शास्त्री जी की जयंतीडीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हर्षाेल्लास से मनाई गई गांधी जी व शास्त्री जी की जयंतीडीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Friday, October 2, 2026 | October 02, 2026 Last Updated 2026-10-02T11:11:29Z
    Share
हर्षाेल्लास से मनाई गई गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती
डीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज 
संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड 
बदायूं: 02 अक्टूबर। जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोंल्लास से मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर स्थापित गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके दर्शन पर चलने का आहवान किया गया।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अवनीश राय ने ध्वजारोहण किया। यहां राष्ट्रीयगीत और राष्ट्रगान भी हुआ। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित पर उन्हें नमन किया। डीएम ने इस समरोह के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांधी जी के जीवन दर्शन से हमें अनुसरण करना चाहिए। स्वदेशी अपनाकर सर्वाेदय की कल्पना को चरितार्थ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सत्य के पथ पर चलना जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। हम सबको गांधी जी व शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। 
इस अवसर पर गांधी मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई। समारोह के अंतर्गत स्टेडियम में महिला एवं पुरुष ओपन दौड़ प्रतियोगिता तथा मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गईं। गांधी दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कारागार, जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज, कुष्ठ आश्रम कछला तथा सूर्यकुंड स्थित गुरुकुल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिला राजस्व अधिकारी अनुराग सिंह तथा बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी सुरेन्द्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
-----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close