विश्व जाट महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी का रामपुर कार्यालय पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी जोश*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विश्व जाट महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी का रामपुर कार्यालय पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी जोश*

Tuesday, October 6, 2026 | October 06, 2026 Last Updated 2026-10-06T13:45:35Z
    Share
सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 

विश्व जाट महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी का रामपुर कार्यालय पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी जोश*
रामपुर, 06 अक्टूबर 2026 विश्व जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह जाट एवं राष्ट्रीय महासचिव रामकरण रेवाड़ द्वारा 05 अक्टूबर को जारी संगठनात्मक नियुक्ति आदेश (पत्रांक: 118/APL/35) के बाद आज रामपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला।
इसी क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर को रामपुर, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त *जिला अध्यक्ष श्री राजीव चौधरी* का उनके मुख्य कार्यालय पर समाज के गणमान्य लोगों, युवा साथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों से लदी भारी भरकम माला पहनाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पूरा कार्यालय "जय जाट, जय भारत" और "विश्व जाट महासभा जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा।
       स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष *राजीव चौधरी* ने कहा, "राष्ट्रीय नेतृत्व, विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह जाट जी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मेरा पहला लक्ष्य रामपुर जिले के हर गांव, हर तहसील तक विश्व जाट महासभा के 'सेवा और संगठन' के विचार को पहुंचाना है। मैं समाज के हर सुख-दुख में सबसे आगे खड़ा मिलूंगा।"
उन्होंने आगे कहा कि बहुत जल्द जिले की पूरी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर श्यामबाबू शर्मा मंडल उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, निर्भय सिंह अध्यक्ष गुरु नानक इंटर कॉलेज, चौधरी कृतज्ञ सिंह, चौधरी हरविंदर सिंह, प्रशांत चौधरी, प्रदीप चौधरी, पंकज चौधरी, अभिनव चौधरी, सुरेश गंगवार, विनोद मौर्य, पूर्व प्रधान जाकिर अली और क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे और सभी ने राजीव चौधरी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close