शादी में कार नहीं मिली, बीवी को चौराहे पर छोड़ा: अलीगढ़ में तीन तलाक देकर दूसरी शादी की, बीवी बोली- पति का किन्नर से अफेयर*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शादी में कार नहीं मिली, बीवी को चौराहे पर छोड़ा: अलीगढ़ में तीन तलाक देकर दूसरी शादी की, बीवी बोली- पति का किन्नर से अफेयर*

Tuesday, October 6, 2026 | October 06, 2026 Last Updated 2026-10-06T13:47:15Z
    Share
*शादी में कार नहीं मिली, बीवी को चौराहे पर छोड़ा: अलीगढ़ में तीन तलाक देकर दूसरी शादी की, बीवी बोली- पति का किन्नर से अफेयर*
संवाददाता रवि शर्मा एटा
एटा में दहेज में कार न मिलने पर पति ने बीवी को तीन तलाक दे दिया। पहले उसे मारा पीटा फिर अलीगढ़ लाकर बीच चौराहे पर छोड़ दिया। लड़की के घर वाले समझौते से सब सही होने का इंतजार करते रहे। लेकिन इसी बीच आरोपी पति ने दूसरी शादी कर ली।
पति की शादी की जानकारी मिली तो पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पत्नी ने दिल्ली में एक किन्नर से पति के अफेयर होने का भी आरोप लगाया है। रविवार शाम को पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है।
*धूमधाम से की थी इकलौती बेटी की शादी*
रैवाड़ी मोहल्ला के रहने वाले सुभान सैफी स्टील लेबर का काम करते हैं। घर में पत्नी के अलावा इकलौती बेटी मंतशा सैफी (28) के अलावा 4 बेटे मोहम्मद कैफ, मोहम्मद फैज, मोहम्मद सैफ और मोहम्मद जैफ हैं। चारों बेटे काम में पिता का हाथ बंटाते हैं।

सुभान ने बताया कि बेटी मंतशा की शादी 3 दिसंबर, 2025 को अलीगढ़ के रहने वाले शारिक सैफी के साथ की थी। शारिक दिल्ली में AC रिपेयरिंग का काम करता है। हम लोगों ने धूमधाम से बेटी की शादी की। 5 लाख कैश के साथ जेवरात और दहेज का सामान दिया था। लेकिन मंतशा के ससुराल पहुंचते ही पति के घरवाले कार की मांग करने लगे।

अलीगढ़ से लाकर बीवी को बीच चौराहे पर उतारा

मंतशा ने बताया कि शादी के ढाई महीने बाद 15 फरवरी को शारिक और उसके घर वालों ने मुझे गाड़ी में बिठाया। एटा के अली मोहम्मद चौराहे पर उतारने के बाद शारिक ने मुझसे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। घर वालों ने शारिक के परिवार से लाख मिन्नतें की, लेकिन वे नहीं माने। अब तो पति शारिक ने दूसरी शादी भी कर ली है।
*'ससुरालवाले कहते थे- कार कब लाएगी'*

मंतशा ने बताया कि मेरे पिता ने आंख में चोट लगी होने के बावजूद शादी में 5 लाख रुपए दहेज दिए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले ताने मारकर पूछते थे कि "तू अपने घर से क्या लाई है?" और कार कब लाएगी।

मेरी सास समीम बानो के उकसाने पर पति शारिक मेरे साथ मारपीट भी करते थे। मेरे ससुर नईम अख्तर अक्सर शराब पीकर आते थे। वह मेरे कमरे में आकर

बैठ जाते थे। वे मुझे घूर घूर कर देखते और कार न लाने

= को लेकर बदतमीजी से बात करते थे।
*कई बार पंचायत के बाद भी नहीं माने लड़के वाले*

लड़की के पिता सुभान के मुताबिक, काफी लोगों ने पंचायत में लड़केवालों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। बेटी को तीन तलाक देकर चौराहे पर धक्का मारकर छोड़ दिया और बेटे की दूसरी शादी भी करा दी। मेरी बेटी को लड़के, उसके बहन-बहनोई और सास-ससुर ने बहुत परेशान किया है।

मैंने शिकायत में किसी बेगुनाह को शामिल नहीं किया है। उनके और भी चार बच्चे हैं। मेरी एक ही बेटी है, इसीलिए मैंने अपनी जी-जान लगाकर शादी की थी। मैंने बैंक से लोन लिया, भाइयों से उधार लिया, जिसे मैं आज तक चुका रहा हूं। उन लोगों को सजा और हमें इंसाफ मिलना चाहिए।

कोतवाली नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया-

“ _पति शारिक सैफी, ससुर नईम अख्तर, सास समीम बानो, ननद शाइस्ता व नन्दोई आसिफ सैफी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी अलीगढ़ के रहने वाले हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी_"
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close