बहजोई संभल
संवाददाता सत्य प्रकाश
पुलिस अधीक्षक संभल द्वारा थाना जुनाबाई का औचक निरीक्षण किया गया
संभल /आज पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा थाना परिसर में साफ सफाई व्यवस्था महिला हेल्प डैस्क मिशन शक्ति हवालात मालखाना कंप्यूटर रूम सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया गया जनता द्वारा आने वाली शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाए लंबित कार्यों में वैधानिक कार्रवाई शीघ्र नियम अनुसार अवश्य करें कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा थाना परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ निर्वहन करते हुए आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया