मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों का प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों का प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी

Saturday, March 18, 2023 | March 18, 2023 Last Updated 2023-03-18T13:45:00Z
    Share
मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों का प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी

बदायूँ-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षकों नें सात सूत्रीय मांगो को लेकर मूल्याँकन का जबरदस्त बहिष्कार किया। शिक्षक नेताओं ने मांगों के समर्थन में राजकीय इंटर कॉलेज,राजकीय बालिका इंटर कालेज,

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज व कुँवर रुकुम सिंह इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र पर जमकर प्रदर्शन किया, और सरकार विरोधी नारे लगाए। शिक्षक नेताओं ने सैकड़ों की संख्या में चारों विद्यालयों के गेट को बंद कराकर 

सभा की इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों से तीखी नोक झोक हुई।मंडलीय अध्यक्ष रजनीश चौधरी ने कहा कि शिक्षकों को अपने अस्मिता की लड़ाई लड़ने के लिए खुद आगे आना होगा। यह संघर्ष शिक्षकों 

को समर्पित है। आंदोलन का विरोध करने वाले द्रोहियों की शिक्षक समुदाय कभी माफ नही करेगा। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है, 

हम संघर्षों के दम पर इसे लेकर रहेंगे जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह व मंत्री सूरज मिश्रा ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही हैं।

पुरानी पेंशन बहाल करने, अद्धतन तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण करने, वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता की धारा 7 (4) में संशोधन व वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय घोषित करने, 

माध्यमिक शिक्षकों को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ देने, अमेलित विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन का लाभ, 2005 के पहले के विज्ञापनों के सेवारत शिक्षको को पुरानी पेंशन व इत्यादि मांगों के समर्थन में बोर्ड पारिश्रमिक दरों को सीबीएसई के बराबर करने दम की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिला अध्यक्ष
 राजवीर सिंह ,जिला मंत्री सूरज पाल मिश्रा,आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा जिला मंत्री दिनेश पाल सिंह,

राम दत्तामिश्रा हरदीप सिंह,पीयूष पाराशरी ,विप्लब भारती, मधुकर गुप्ता, शिवाधार सिंह,,मंयक वाष्णेय,अकरम वाजिद प्रेम कुमार नेहा भास्कर सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close