सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कॉन्फिडेंस प्रोजेक्ट तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कॉन्फिडेंस प्रोजेक्ट तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन।

Saturday, March 18, 2023 | March 18, 2023 Last Updated 2023-03-18T13:49:21Z
    Share
सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कॉन्फिडेंस प्रोजेक्ट तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन।

सहसवान आज 18-3-23 को ब्लॉक संसाधन केंद्र दहगवां पर संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का तीन दिवसीय सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कॉन्फिडेंस प्रोजेक्ट प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी दहगवां हर्षित शर्मा के द्वारा किया गया ।

उन्होने शिक्षकों को इस प्रशिक्षण को अपने विद्यालय मे लागू करने के लिए प्रेरित किया । प्रशिक्षक कमलेश द्वारा लिंग सम्बन्धी रूढ़िया ,बॉडी टॉक से सम्बंधित सत्र मे बॉडी टॉक के प्रकार व बॉडी टॉक करने से होने वाले दुष्प्रभावो पर चर्चा की ,बालक बालिका मे होने


वाले भेद पर चर्चा कि गयी और लड़का लड़की दोनों एक बराबर एलएलडीबी का सूत्र बताया गया। प्रशिक्षक वीरपाल सिंह द्वारा आदर्श रूप एवम रूप रंग की तुलना से होने वाले दुष्प्रभावो पर चर्चा की गई ।

 ब्लॉक अध्यक्ष दामोदर सिंह सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त कौशल विद्यालय के बच्चों के साथ साझा करने व बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निर्देशित किया

 प्रशिक्षण मे ए आर पी मोहम्मद मोहसिन संजीव सक्सेना रमेश चन्द्र जीवन बाबू , व राकेश आर्य आदि शिक्षक एवम शिक्षिकायें उपस्थिति रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close