सम्भल बहजोई/ उत्तर प्रदेश
कोल्ड स्टोर हादसे में जान गवां बैठे लोगों के प्रति जैन कॉलेज में शोक सभा आयोजित।
बहजोई: बी एम बी एल जैन कॉलेज में शोक एवं प्रार्थना सभा आयोजित कर चंदौसी में हुए कोल्ड स्टोर हादसे में मृतकों के लिए की प्रार्थना।
बी एम बी एल जैन कॉलेज में चंदौसी कोल्ड स्टोर हादसे का शिकार होकर मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने व घायल हुए लोगों
के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए प्रार्थना एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन ने कहा कि हादसा अत्यंत हृदय विदारक एवं झकझोर देने वाला है
परंतु मृत्यु एक सत्य है लेकिन मृत्यु का इस प्रकार आना पीड़ादायक है और कई घरों के लिए संकट का सबब है। ऐसे समय में ईश्वर से प्रार्थना की सबको साहस और धैर्य प्रदान करने की
क्षमता प्रदान करें एवं दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। इस मौके पर फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल मो.शाकिर, डॉ मनोज, खुशीराम राणा,
भुवनेश कुमार,देवेंद्र यादव, जसवीर सिंह,अखिलेश कुमार, विशाल कुमार सहित उपस्थित छात्र छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर संवेदना व्यक्त कीं।