अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम

Thursday, March 16, 2023 | March 16, 2023 Last Updated 2023-03-16T11:25:19Z
    Share
सहसवान/ दातागंज /दिनांक ,16 मार्च, 2023।आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक समरेर के ग्राम बौरा में हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव इदरीस अहमद एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इसाक अहमद द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में संपन्न किया गया। ग्राम बौरा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा की राहुल गांधी ने जी ने जो भारत जोड़ो

यात्रा की उसका संदेश हम लोग आपके बीच लेकर आए हैं उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने जब भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई तब आरोप लगाया भारत जोड़ने की क्या जरूरत है

इसका जवाब हमारे नेता राहुल गांधी ने दिया की लाल चौक पर जब भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने झंडा फहराया था तो मात्र 20 लोग थे लेकिन जब राहुल गांधी जी ने लाल चौक पर झंडा फहराया तो लाखों लोग तिरंगा झंडा लेकर खड़े हुए थे उनकी मौजूदगी में एहसास हुआ

 कि भारत जोड़ो का जो कार्यक्रम राहुल गांधी जी ने बनाया उसकी समाप्ति पर लाल चौक पर झंडा फहराने की प्रक्रिया में लाखों लोगों ने भाग लिया ।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कॉपरेटिव चुनाव में आमजन को भाग लेने से रोका जा रहा है और नॉमिनेशन

प्रक्रिया में शासन का सहयोग लिया जा रहा लोकतंत्र की सरेआम सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा हत्या की जा रही है भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली सुरक्षा के लिए और आमजन को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए खड़ा होना पड़ेगा । जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान ने

 उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस नाकारा सरकार को जब तक हटाया नहीं जाएगा तब तक किसान का युवाओं का मजदूरों का बेरोजगारों का भला होना संभव नहीं है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने सत्ता पक्ष के नेताओं

को लेकर मोबाइल के रिचार्ज प्रकरण के बारे मेंलोगों को बताया कि पहले कांग्रेस शासन में ₹20 के कूपन से रिचार्ज होता था और लोग एक महीना अपनी बात करके काम चलाते थे परंतु आज कोई भी ऐसा मोबाइल का टैरिफ नहीं है

 जो ₹200 से कम हो इस प्रकार सत्ता पक्ष के लोग अपने मित्रों को खास मित्रों को उद्योगपति मित्रों को अरबों रुपए का लाभ पहुंचा रहे हैं और मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह अमृत काल ना होकर मित्रकाल है।

जिला उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने भारतीय जनता पार्टी के कि सत्ताधारी लोग किसानों का जो आलू है उसकी तरफ बिल्कुल भी ध्यान आकर्षित नहीं कर रहे हैं

 और किसान जिसने आलू में जितनी लागत लगाई थी वह भी उसे मिल पाना मुश्किल हो रही है कोल्ड स्टोरेज के मालिका अपनी मनमानी कर रहे हैं लेकिन शासन खामोश है ।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव इदरीस अली ने किया।

इस अवसर पर लालाराम ,सुरेश कुमार ,हजारीलाल माखन सिंह ,जोरावर सिंह ,शमशाद हुसैन , खान शहरयार खान, रामवीर बृजपाल, रमेश पाल, मुखराम, कश्यप नरेश, साधु सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close