लाइनमैन पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप।
फतेहगंज पूर्वी जिला बरेली
बिजली विभाग के सरकारी लाइनमैन पर सुविधा शुल्क मांगने सहित गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
उक्त मामले में स्थानीय लोगों ने स्टेशन रोड पर स्थित विद्या राइस मिल में रखे हुए ट्रांसफार्मर में हुई जर्जर केवल को बदलने व खंबे हटाने को लेकर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है ,प्रार्थी बिट्टू मिश्रा का कहना है
कि सुविधा शुल्क न देने पर लाइनमैन ने देर रात उनके साथ गाली गलौज की।।
फतेहगंज पूर्वी नई कॉलोनी के रहने वाले बिट्टू मिश्रा ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि लाइनमैन ट्रांसफार्मर में लगी जर्जर केवल को बदलने के लिए
₹5000 की मांग कर रहा है, रुपए न देने पर लाइनमैन ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी है। केवल बदलवाने की मांग को लेकर बिट्टू मिश्रा एक प्रार्थना पत्र लेकर बिजली घर गए थे वहां पर बिजली अभियंता अश्विनी कुमार
उपलब्ध न होने के कारण सरकारी लाइनमैन से बिट्टू मिश्रा की बात हुई तो लाइनमैन ने केवल बदलने के नाम पर ₹5000 की डिमांड की।। दूसरी तरफ दातागंज मार्ग पर नाला खुदाई के दौरान बिजली
विभाग का खंबा बीच में आने की वजह से दुकानदार अमित सिंह ने खंबा हटाने के लिए बिलपुर फीडर पर तैनात संविदा कर्मी से कहा तो ,