सरस्वती शिशु मंदिर मिलक में हुआ महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती शिशु मंदिर मिलक में हुआ महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन

Tuesday, February 25, 2025 | February 25, 2025 Last Updated 2025-02-26T01:36:56Z
    Share
सरस्वती शिशु मंदिर मिलक में हुआ महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन
रामपुर। कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे पहले प्रधानाचार्य आनंद पाल सिंह एवं प्रभारी विवेक कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पर्जन करके किया।
इसके बाद प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह एवं प्रभारी विवेक कुमार गुप्ता ने सभी भैया बहनों का मार्गदर्शन करते हुए
 उन्हें बताया कि महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक बड़ा धार्मिक त्योहार है जिस हिंदू धर्म के प्रमुख देवता महादेव अर्थात शिव जी के विवाह के रूप में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर वी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। 

इसके उपरांत आचार्य विमल ने सभी भैया बहनों को बताया कि शिवरात्रि के दिन शिव भक्त एवं शिव में श्रद्धा रखने वाले लोग व्रत उपवास रखते हैं। और विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का विभिन्न पवित्र वस्तुओं से पूजन एवं अभिषेक किया जाता है

 और बिल्वपत्र धतूरा गुलाल आदि अर्पित किया जाता है। भगवान शिव को कई लोग भांग भी चढ़ाते हैं। इसके उपरांत आचार्य अजय पाल ने भस्मासुर नामक राक्षस की कहानी सुना कर सभी भैया बहनों का मार्गदर्शन किया। की पश्चात आचार्य विमल ने "मेरे भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो", 

आचार्या मीरा ने"मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी"भजन के माध्यम से सभी भैया बहनों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर सभी भैया बहनों ने भी गीत भजन व भाषण के माध्यम से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर सभी भैया बहनों की साथ आचार्य- आचार्या में नवनीत, रचित, जितेंद्र ,लक्ष्मी नारायण, चंद्रपाल, प्रियंका, मीरा और कोमल उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close