बिल्सी में श्री संकटमोचन बालाजी दरबार में भक्तों ने विशेष चोला चढ़ाया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी में श्री संकटमोचन बालाजी दरबार में भक्तों ने विशेष चोला चढ़ाया

Tuesday, February 25, 2025 | February 25, 2025 Last Updated 2025-02-26T01:39:04Z
    Share
बिल्सी में श्री संकटमोचन बालाजी दरबार में भक्तों ने विशेष चोला चढ़ाया

बिल्सी ::मंगलवार को नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा समेत भक्तों ने हनुमान बाबा पर होली के उपलक्ष्य में विशेष चोला चढ़़ाया। यहां सबसे पहले श्री बालाजी 

महाराज को गंगा जल से स्नान कराया गया। फिर बाबा को चोला चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। बाबा को चांदी के वर्क अर्पण कर श्रृंगार किया गया। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति मंगलवार को श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है। 

उसकी मनोकामना शीघ्र पूर्ण हो जाती है और उसको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। भक्तों ने दीप प्रज्जवलित कर हुनमान चालीसा का पाठ किया गया। बाद में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। 

इधर नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर भक्तों ने एवं गुधनी खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। बाद में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close