24 फरवरी को होगी जिला पंचायत की बोर्ड बैठक
बदायूँ : 10 फरवरी। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत, बदायूँ की बोर्ड बैठक 24 फरवरी 2026 को समय 11.25 बजे पूर्वान्ह में जिला पंचायत कार्यालय बदायूँ सभागार में मा० अध्यक्ष, जिला पंचायत, बदायूँ की अध्यक्षता में आहूत की गयी है।
उन्होंने अनुरोध किया है कि सभी सम्बंधित प्रतिभागी निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर बैठक में स्वयं प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि शासनादेश सं० 2101/33-2-2006-72 जी
/2006 दिनांक 15 सितम्बर, 2006 के कम में अवगत कराना है कि जिला पंचायत की बैठक में किसी भी मा० निर्वाचित सदस्य एवं पदेन सदस्य का प्रतिनिधि किसी भी दशा में भाग लेने के लिये मान्य नही है।
----