ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत आत्महत्या की आशंका।फतेहगंज पूर्वी।शुक्रवार शाम को ट्रेन से

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत आत्महत्या की आशंका।फतेहगंज पूर्वी।शुक्रवार शाम को ट्रेन से

Friday, May 22, 2026 | May 22, 2026 Last Updated 2026-05-22T18:41:11Z
    Share
ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत आत्महत्या की आशंका।
फतेहगंज पूर्वी।
शुक्रवार शाम को ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की हरेली अलीपुर गांव के पास मौत हो गई।सूचना पर पहुंची बिलपुर चौकी से आरपीएफ पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाया ।चालीस मिनट तक शव ट्रैक पर पड़े होने के कारण कई ट्रेनों को पीछे की स्टेशनों पर रोकना पड़ा।बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है।शुक्रवार शाम छह बजे के करीब हरेली 

अलीपुर गांव के पास डाउन लाइन पर एक 65 वर्ष के बुजुर्ग का शव दो टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था।जिसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी जिसके बाद आरपीएफ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटवाया तव जाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो


 पाया।टिसुआ स्टेशन अधीक्षक द्वारा थाना मे सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई।


घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग ने आत्महत्या की है।वह पटरी पर बैठे हुए थे ट्रेन आते ही वह पटरी पर लेट गए।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हुई है पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close